फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 16 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने अब बिजली संविदाकर्मी सर्वेश शुक्ला की ओर से ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना 14 जून को गांव गैरतपुर की है। ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र सिंह और गांव पिपरिया दुलई निवासी संविदा बिजलीकर्मी सर्वेश शुक्ला में खेत के विवाद पर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दो दिन पहले महेंद्र की ओर से सर्वेश शुक्ला उसके भाई धीरज और पिता रामशंकर के खिलाफ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से बार कर घायल करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
अब पुलिस ने सर्वेश शुक्ला की ओर से ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र सिंह के खिलाफ गाली-गलौज कर पिटाई करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सर्वेश ने कहा कि घटना के समय खेत में था। इस दौरान महेंद्र ने खेत में नींव भरने को कहा। खेत के विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की जानकारी देकर इसका विरोध किया गया। आरोप है कि तब उससे गाली-गलौज कर पिटाई कर रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें