पीलीभीत। सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर गैर समुदाय के युवक ने हनुमान चालीसा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस को प्रवीन कुमार अवस्थी ने अन्य साथियों के साथ कोतवाली में 17 अप्रैल को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया कि मुशीर अहमद के नाम से फेसबुक अकाउंट है। इसी आईडी से संचालक ने हनुमान चालीसा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे आस्था के साथ मजाक उड़ाया गया है। समाज के लोगों को मानसिक आघात पहुंचा है। धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फेसबुक आईडी संचालक मुशीर अहमद के खिलाफ दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न करने की रिपोर्ट कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल हरीशवर्धन के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।