फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा मार्ग की मरम्मत, गुजरने लगे दो पहिया वाहन

विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग पर जमुनिया के पास मरम्मत के बाद गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बाढ़ से कटे माधोटांडा मार्ग पर 31 दिन में तीन बार मरम्मत सामग्री बहने के बाद अफसर सख्त हुए। कार्य को तेजी के साथ शुरू कराकर पुन: मरम्मत कराई गई। कटान को रोकने के लिए दोनों किनारों पर मिट्टी से भरे कट्टे लगवाए गए। ऐसे में मंगलवार को मरम्मत कार्य के बीच दो पहिया वाहन गुजरने लगे।
विज्ञापन

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग की हालत आठ जुलाई के बाद काफी खराब हो गई। बाढ़ से तीन स्थानों पर मार्ग कट गया। इसके अलावा कई जगह पर पुलिया भी धंसने लगी। इससे क्षेत्रीय लोगों की परेशानी बढ़ गई। आवागमन सुचारू न होने से लोग पूरनपुर होकर पीलीभीत जाने पर मजबूर होने लगे।
इस दौरान जमुनिया के पास कराए जा रहे मरम्मत कार्य की सामग्री भी तीन बार बह गई। इससे विभाग की फजीहत भी हुई। जिसके बाद अफसरों ने सख्ती दिखाई। रविवार को दिन भर तेजी के साथ मरम्मत कार्य किया गया। जेसीबी मशीन की मदद भी ली गई।
विज्ञापन

जिसका नतीजा यह निकला कि दो पहिया वाहन जमुनिया के पास से गुजरने लगे, हालांकि अभी काम जारी है। दोनों किनारों पर कट्टे लगवाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभाग को दयालपुर के पास कटे मार्ग की मरम्मत का कार्य भी तेज करना चाहिए। जिससे राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें