फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समाई

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी से भूकटान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान चार किसानों की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर खड़ी धान की फसल नदी में समा गई। बाढ़ खंड की टीम ने मंगलवार को पहुंंचकर ड्रोन कैमरे से कटान और नदी की स्थिति को जाना।
विज्ञापन


गांव खिरकिया बरगदिया, शारदा नदी पार के गांव नहरोसा, राणा प्रतापनगर के समीप शारदा नदी कई दिनों से तेजी से भू कटान कर रही है। मंगलवार को गांव खिरकिया बरगदिया के संजय सिंह की एक, कुलदीप सिंह की एक, काबुल सिंह की आधा और कृष्णा की एक एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई।
मंंगलवार को बाढ़ खंड के जेई विजय नायक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ड्रोन कैमरे से नदी और कटान की स्थिति को देखा। मंगलवार को नदी का जलस्तर कम होने से कटान की गति धीमी होने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें