फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुद हटा लें अवैध कब्जे, नहीं तो चलेगा अभियान

Mon, 26 Jun 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील करते चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। कस्बे में अतिक्रमण की समस्या से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य पर फुटपाथ तक अतिक्रमण कर रखा है। इससे स्टेशन रोड, बाजार रोड, सीमेंट रोड समेत प्रमुख सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। रविवार को नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमणकारियों से अपने अवैध कब्जे हटा लेने की अपील की। कहा कि अतिक्रमण न हटने पर अभियान चलया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड, स्टेशन चौराहा, शेरपुर रोड, माधोटांडा रोड़, कोतवाली, ब्लाक चौराहा समेत गलियों में तक अतिक्रमण है। अतिक्रमण को लेकर स्टेशन रोड, बाजार रोड, कोतवाली के सामने समेत कई स्थानों पर अक्सर जाम लगता है। जाम के झाम में लोग परेशान हो जाते है। अतिक्रमण हटाओ अभियान कई बार चलाया गया, लेकिन अभियान के समाप्त होते ही लोगों ने फिर अतिक्रमण कर लिया।
नगर के मुख्य स्टेशन रोड पर स्टेट बैंंक के समीप तो कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे यहां तो रोज और दिन में कई बार जाम लगता है। रविवार को नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने स्टेशन रोड पर घूमकर अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। कहा कि अब यह सब कुछ नहीं चलेगा। नाली के बाहर, फुुटपाथ पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है वह स्वयं ही हटा लें। इसके बाद अतिक्रमण न हटने पर अभियान चलवाया जाएगा। कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


उखाड़े जाने लगे बेतरतीब लगे खंभे
नगर के पकड़िया चौराहा, ब्लाक चौराहा, स्टेट बैंक के समीप बेतरतीब ढंग से लगाए गए खंभों को चेयरमैन ने हटवाया। इन खंभों से अक्सर जाम की समस्या होती थी।

पुलिस के साथ रास्ते से हटवाया अतिक्रमण



पूरनपुर। गांव दिलावरपुर में खलिहान की जमीन से कुछ लोगों का रास्ता था। कई साल पहले जमीन पर शौचालय निर्माण कराकर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग गांव के कुछ लोगों ने अफसरों से की थी। नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित शनिवार को पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन से रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। साथ ही अतिक्रमणकारी को दोबारा रास्ते में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें