फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियोें को सम्मानित

Mon, 26 Jun 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आपातकाल काला दिवस कार्यक्रम में मौजूद बरखेड़ा विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
पीलीभीत। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल में लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद सबसे बड़ा काला दिवस आपातकाल लागू करने वाला दिन था। इसमें भारत की आजादी के लिए लड़ रहे लोकतंत्र सेनानियों का जिस प्रकार यातनाएं दी गईं और उन्हें जेल में डाला गया। उसको देश कभी भी माफ नहीं करेगा। आज भारत के प्रधानमंत्री जिस प्रकार भारत को पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं, उसका हम सभी देशवासियों को गर्व है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान जितना भाजपा ने किया और निरंतर आगे भी करेगी। आज हम सौभाग्यशाली है, जो आप सभी लोकतंत्र सेनानियों से उस कालखंड के बारे में पता चलता है। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा आयोजित इमरजेंसी का यह काला दिन हर वर्ष अपने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करती आई है, आगे भी अपने सभी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती, बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद, पूरन लाल लोधी, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा, बीसलपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, कमलेश गंगवार, तुलाराम लोधी, रेखा सिंह परिहार, सुषमा कुमारी, सर्वजीत सिंह, विश्वामित्र टंडन, स्वतंत्र देवल, सरयू प्रसाद, जगन्नाथ मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
lम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानियों में भीमसेन, चुन्नी लाल, निरंजन लाल, इकबाल सिंह, सुंदर लाल, अब्दुल रशीद, नेतराम, होरी लाल, रामपाल शर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, सुबोध गंगवार, ख्याली राम, कैलाश चंद्र, अश्वनी गंगवार अरविंद गंगवार, डॉ. सुधीर मिश्रा आदि शामिल रहे।

आपातकाल काला दिवस कार्यक्रम में मौजूद बरखेड़ा विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें