फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शुरू नहीं हो सका अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सब्जी बाजार और राम स्वरूप पार्क में हुए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम फिर शुरू नहीं हो सकी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों स्थानों का खुद घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सब्जी बाजार और राम स्वरूप पार्क के पास अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में व्यापारी सहित कई लोगों ने डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भी दिया था। इसके बाद नगर पालिका की ओर से दोनों स्थानों पर अतिक्रमण को चिह्नित किया गया।
बुधवार को यहां अतिक्रमण अभियान शुरू किया जाना था, लेकिन पुलिस के चेहल्लुम के जुलूस में लगा होने के कारण अभियान फिर शुरू नहीं हो सका। अभियान न चलने की दशा में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर सुबह खुद दोनों स्थानों पर पहुंचे। पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण को देखा। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया जल्द ही अभियान को चलाया जाएगा। दोनों ही स्थानों पर अतिक्रमण बहुत है। ईओ से जानकारी कर इसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें