फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी ने धार्मिक स्थल मामले की एसपी से ली जानकारी

Sat, 17 Jan 2015 11:55 PM IST
pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित करने के मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एसपी से वार्ता कर घटना की जानकारी ली और घटना में शामिंल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा। उधर बीसलपुर में विहिप कार्यकर्ता की हुई बैठक में पुलिस के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी ने शहरवासियों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बीसलपुर। विहिप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें पीलीभीत के एक मंदिर की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की कड़ी निंदा की गई। पुलिस प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कराने की मांग की गई है। शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, महीपाल, कुंदन लाल, श्रीकृष्ण गंगवार, गजराम, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सर्वेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें