फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में गर्मी का सितम जारी है। बुधवार को सुबह से ही धूप खिल गई। 10 बजे के बाद धूप ने तेजी पकड़ी तो लोग परेशान हुए। दोपहर 12 से तीन बजे तक उमस भरी गर्मी ने अधिक परेशान किया। लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग घरों में दुबक गए। इसके अलावा कई लोग पेड़ों के नीचे खड़े होकर छांव का सहारा लेते नजर आए। शाम छह बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ। इसके बाद सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 35.8 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 35.5 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें