फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 2063 बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री

Sat, 02 Sep 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में राहत सामग्री किट बांटते विघायक व अन्य । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के शारदा नदी के 2063 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई। इसके लिए शनिवार को गांव चंदिया हजारा में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

विधायक बाबूराम पासवान ने राहत सामग्री बांटी। राहत सामग्री के पैकेट लेने के लिए शिविर में तय समय से पहले ही बाढ़ पीड़ित परिवार पहुंचने लगे। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, प्रधान वासुदेव कुंडू, महादेव गाइन आदि ने पैकेट का वितरण कराया।
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पैकेट में भुना चना दो किलोग्राम, गुड़ एक किलोग्राम, लाई पांच किलोग्राम, बिस्कुट 10 पैकेट, माचिस एक पैकेट, मोमबत्ती एक पैकेट, नहाने के साबुन दो, जरीकेन एक बीस लीटर की, तिरपाल 12 गुणा 10 फुट की एक, आटा 10 किलोग्राम, चावल 10 किलोग्राम, अरहर की दाल दो किलोग्राम, आलू 10 किलोग्राम, हल्दी दो सौ ग्राम, मिर्च सौ ग्राम, सब्जी मसाला दो सौ ग्राम, रिफाइंड एक लीटर, नकम एक किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें