फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूप से राहत, शाम को गलन ने किया परेशान

Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत में सोमवार को सुबह से ही आसमान में धूप ​खिलने से लोगो को सर्दी से मिली राहत।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह आठ बजे से ही धूप खिल गई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि शाम को गलन ने लोगों को परेशान किया। धूप निकलने से तापमान भी बढ़ गया।
विज्ञापन

जिले में दस दिन पूर्व ठंड में इजाफा हुआ था। गलन के साथ सर्द हवा बढ़ने से लोग ठिठुरने पर मजबूर हुए थे। बीच में एक- दो दिन बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव भी हुआ। हालांकि तीन दिन पूर्व से दिन में धूप खिलने से लोग राहत महसूस करने लगे।
सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह कोहरे की हल्की धुंध के बाद आठ बजे धूप खिल गई। दिन भर धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिली। इससे वाहनों की आवाजाही बढ़ी रही। बाजारों में भी रौनक रही। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया। गलन का भी अहसास हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 20.7 व न्यूनतम तापमान 7.9 दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम 18.4 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें