तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाता युवक । संवाद
पीलीभीत। बृहस्पतिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। धूप तो निकली, लेकिन तेज हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को सुबह से ही मौसम गर्म बना रहा। इस दौरान तेज धूप के कारण कम लोग ही घरों से निकले। रात में अचानक आई तेज आंधी से अचानक मौसम बदला, यह स्थिति बृहस्पतिवार को भी बनी रही। दिनभर तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 39.6 और न्यूनतम तापमान 26.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद