फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
टीवी अस्पताल परिसर में हुए जलभराव के कारण मरीजों को आवागमन में हो रही है दिक्कत। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली, लेकिन जलभराव की समस्या उत्पन्न होने से परेशानी भी बढ़ गई है। शहर में जल निकासी की ठोस योजना न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। टीबी अस्पताल में जलभराव होने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार बारिश जुलाई माह में नाम मात्र की बारिश हुई। अगस्त माह शुरू होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। दो दिन पूर्व से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही मोहल्लों में जलभराव होने लगा। सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव होने से लोग परेशान हैं। शहर निवासी निशा सक्सेना ने बताया कि शनिवार को वह मां को दिखाने के लिए टीबी अस्पताल आई थीं। यहां परिसर में जलभराव होने के कारण पानी से होकर ही गुजरना पड़ा।
नई बस्ती इलाके से आए विजय पाल ने बताया कि वह छोटे भाई नीरज को दिखाने आए हैं। अस्पताल परिसर में पानी भरा होने के कारण अंदर जाने के ई रिक्शा चालक ने अलग से रुपये लिए। लौटते समय पानी से होकर गुजरना पड़ा। दो दिन से हो रही बारिश के कारण गांधी स्टेडियम का मैदान तालाब में बदल गया। मैदान के अधिकांश हिस्से में पानी भरा होने के चलते खेल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा में जलभराव व गंदगी की डीएम से शिकायत
कलीनगर। माधोटांडा गांव में गोमती उद्गम स्थल जाने वाले मार्ग के दोनों ओर बसी आबादी गंदगी और जलभराव से परेशान है। नालियों की सफाई न होने से उसमें पानी भर रहा है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सहकारी समिति वाले मार्ग पर भी गंदगी के ढेर लगे होने के कारण बारिश का पानी रुक रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें