फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानो शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-गौसिया

विज्ञापन
सोमवार को कमल्ले चौराहे के पास जुलूस में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। हजरत अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी जिन्हें बड़े पीर साहब और गौस पाक के नाम से भी अकीदतमंद जानते हैं, उनकी यौमे विलादत के मौके पर सोमवार को मोहल्ला हशमत नगर से जुलूस-ए-गौसिया पूरी शानो शौकत के साथ निकाला गया। हजारों की तादाद में अकीदतमंद इसमें शामिल हुए। उलमा ने गौसे आजम को लेकर कलाम पेश किए। तकरीर के जरिए उनकी जिंदगी और तालीम पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

जुलूस आस्थाने हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की कयादत में सुबह करीब साढ़े दस बजे जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस अपने कदीमी रास्ते मोहल्ले भूरे खां, बेलों वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, शेर मोहम्मद, मोहल्ला वासिल, होली चोक, ड्रमंड गंज चौराहा, नावेल्टी, फीलखाना, होते हुए मोहल्ला पंजाबियान पकड़िया से वापस मोहल्ला हशमत नगर में समाप्त हुआ। जुलूस जिस मोहल्ले से गुजरा वहां के लोग इसमें जुड़ते गए और आखिर में संख्या कई हजार पहुंच गई। लोगों ने छतों से जुलूस पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान उलमा ने नात मनकबद, तकरीर कर गौस पाक के नक्शे कदम पर चलने के लिए कहा। कहा कि गौसे पाक ने हमेशा अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी। सच बोलने और जरूरतमंदों की मदद को हमेशा कदम बढ़ाया। उलमा ने तकरीर के जरिए गौस पाक को याद किया। वहीं घरों में फातेहा और लंगर का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
पूरनपुर। जुलूस-ए-गौसिया ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड होते हुए शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप एक मदरसे में पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में झांकियां शामिल रहीं। उलमा ने तकरीर पेश कीं। मौलाना फजले अहमद नूरी, हाफिज अशफाक, हाफिज उस्मान, हाफिज असलम, हाफिज नाजिम रजा, मौलाना दानिश खां आदि शामिल थे। शेरपुरकलां में सुनहरी मस्जिद के इमाम हाफिज हाजी अरशद रजा खां की देखरेख में जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया।
विज्ञापन

अमरिया। मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन सिटी कॉलोनी में जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जुलूस नेशनल हाईवे पर होते हुए अमरिया नहर पुल तक गया। वापसी में खजुरिया मजार शरीफ पर पहुंचकर चादर चढ़ाई और फातेहा पढ़कर लंगर वितरित किया। इस मौके पर मौलाना तारिक रजा मिस्बाही, मौलाना सुलेमान, मौलाना एजाज साहब, सैयद शबाब मियां, मोहम्मद अनस कारी मोहम्मद अनस, हाफिज मोहम्मद रेहान आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। कई इलाकों से होता हुुआ जुलूस ईदगाह चौराहे पर समाप्त हुआ। उलमा ने कलाम पेश किए। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में हाफिज फईम नूरी, मौलाना उमर हस्मती, हाफिज शकील, हाफिज राशिद, डॉ. आफाक, अयान परवेज, शिराज, हस्सान खां, रेहान, जैद, सैफ, नाजिम, सुनान, कामिल, आतिफ, तारिक, शारिक, रिजवान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के नजरिये से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें