फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 140वें श्री रामलीला महोत्सव की स्मारिका का विमोचन, 15 सितंबर से होगा शुभारंभ

Tue, 09 Sep 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की बैठक मंगलवार को परमठ मंदिर पर पंडित महंत ओमकार नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रकाश ने 2025 के श्री रामलीला महोत्सव की कार्यक्रम विवरणिका स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि 140वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 15 सितंबर को श्री रामजन्म लीला से होगा। 20 सितंबर को धनुष यज्ञ लीला और 21 सितंबर को श्री रामबरात शोभायात्रा निकाली जाएगी। सह-संचालक अमरीश शर्मा अम्बू ने बताया कि 22 सितंबर को श्री राम वनगमन लीला होगी, जबकि 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीलाओं का मंचन रामलीला मैदान पर होगा। इस दौरान 30 सितंबर को कुंभकरण वध, 1 अक्टूबर को मेघनाद वध और 2 अक्तूबर को रावण वध दशहरा का आयोजन होगा। पं. महंत ओमकार नाथ ने बताया कि 3 को श्री राम राजगद्दी, 4 को राम राज्याभिषेक तथा 5 को ब्राह्मण भोज, राजसूय यज्ञ और स्वरूपों की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें