फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी से ठेले पर शव ले गए थे परिजन, एमओआईसी और फार्मासिस्ट को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। झोंपड़ी में लगी आग में जिंदा जली वृद्धा के शव को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने सीएचसी के एमओआईसी, फार्मासिस्ट को हटाने के साथ वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बिलसंडा क्षेत्र के गांव गौहनिया में शुक्रवार की रात को झोंपड़ी में आग लगने से वृद्धा झुलस गईं थी। महिला को उसके परिजन रात में ही सीएचसी लेकर आए थे। चिकित्सक ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। शव वाहन न मिलने पर परिजन शव को ठेले पर लेकर गए। इसका वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो का सीएमओ ने संज्ञान लिया और जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए एमओआईसी, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय पर कार्रवाई करते हुए उनको वहां से हटा दिया। तीनों को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इधर, एमओआईसी डॉ. महेश शर्मा का कहना है कि परिजन जब वृद्धा को लाए तो वह बुरी तरह से झुलसीं थी। उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन खुद शव को लेकर चले गए। शव किससे ले गए इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

00
प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वार्ड बॉय को निलंबित करते हुए तीनों को हटा दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें