शेरपुर कला के विद्युत उपकेंद्र में खराबी ढूंढते कर्मचारी ।-संवाद
पूरनपुर। शेरपुर विद्युत उपकेंद्र में खराबी के चलते शेरपुरकलां सहित उपकेंद्र क्षेत्र के 32 गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को घंटों ठप रही। यहां शाम छह बजे तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।
शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से गांव शेरपुरकलां के अलावा जटपुरा, रूदपुर, भगवंतापुर, लोधीपुर, मुझा, बिलहरी, हुसैनापुर सहित 32 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। खराबी को ढूंढऩे के लिए कर्मचारी जुटे। घंटों खराबी नहीं मिल सकी।
अवर अभियंता आशुतोष पांडेय ने बताया कि बार-बार फ्यूज उड़ने, आपूर्ति ठप होने पर पैनलों की टेस्टिंग कराई जा रही है, ताकि आपूर्ति बार-बार ठप न हो और कोई दुर्घटना न हो। पैनल टेस्टिंग के बाद खराबी दूर होने पर देरशाम तक बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया जाएगा।
घंटों बंद रही कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति
नगर के बंच केबल बदलने का काम किया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को दूसरे दिन माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से सीताराम मंदिर के समीप और तिरंगा चौराहा से सीमेंट रोड मोड़ तक 11 हजार केवीए की लाइन खोल दी गई। इससे सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बाद तक इस इलाके की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बंद रही।