फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में दिखी तिरंगे की शान

Sun, 25 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड पर परेड का रिहर्सल किया गया। परेड में जवान पूरी तरह से अनुशासित दिखे। उनमें गजब का जब्बा था। कमांडर निर्मल कुमार विष्ट ने पहुंचे कार्यवाहक एसपी को परेड का कार्यभार ग्रहण कराया। निधार्रित समय पर डीएम व अतिविशिष्ट राज्यमंत्री का डमी काफिला परेड ग्राउंड पर पहुंचा। परेड का निरीक्षण कर रहे डमी राज्यमंत्री को सलामी दी गई। एसपी एन कोलांची और मुख्य अतिथि ने पूर्वाभ्यास ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद परेड का निरीक्षण किया और जवानों को संबोधित किया। मार्च पास्ट में पवन मोबाइल एस्कार्ट, बृज वाहन, फील्ड यूनिट समेत कई वाहन शामिल हुए। फायर ब्रिगेड ने तिरंगा बना फौव्वारा छोड़ा। सीओ जहॉनाबाद ने पहली, प्रतिसार निरीक्षक ओमपाल सिंह ने दूसरी कमांडिंग की। पूर्वाभ्यास के दौरान सभी सीओ फुल ड्रेस में मौजूद रहे। इसके बाद शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया। मार्च पास्ट में महिला पुलिस कर्मियों समेत सभी टोलियां कदम ताल मिलाते चल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें