फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर से रेहाना का टिकट कटा, शबनम को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने बीसलपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया। रेहाना बेगम की जगह पार्टी ने अब शबनम को टिकट दिया है। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि पार्टी में प्रदेश स्तर से टिकट बदला गया है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने बीसलपुर से तीन बार चेयरमैन रह चुके नूर अहमद की पत्नी रेहाना बेगम को टिकट दिया था। रेहाना ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। ऐन वक्त पर पार्टी ने टिकट काटते हुए रेहाना की जगह शबनम को बीसलपुर से प्रत्याशी बनाया है। शबनम रिटायर्ड दरोगा अलीशेर की पत्नी हैं। अलीशेर काफी दिनों से टिकट की जुगत में लगे थे। सपा की सूची आने से पहले उन्होंने नगर में मिठाई भी बांट दी थी। सब समझ रहे थे कि अली शेर की पत्नी शबनम का टिकट हो गया है। लेकिन सूची में उनकी जगह रेहाना बेगम का नाम था। इसके बाद फिर अली शेर ने लखनऊ की दौड़ लगाई। रविवार देर शाम सपा ने रेहाना की जगह उनकी पत्नी शबनम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें