फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के रुपये लौटाने से इंकार करने पर हंगामा

Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों से ठगी कर ली गई थी। जालसाज के रुपये लौटने से इनकार करने पर पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मकरंदपुर गांव निवासी विशाल सिंह, अनुज खंडेेलवाल, विपिन सिंह ने बताया कि उनसे जालसाजों ने आईटी प्रोजेक्ट और स्मार्ट वैल्यू कंप्यूटर कोर्स कराकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगों ने आवेदन पंजीकरण आदि के नाम पर 11-11 हजार रुपये लिए गए थे। कई महीने तक नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने अपने रुपये लौटाने को कहा, जिसके लिए जालसाज ने मना कर दिया। रविवार को आरोपियों ने अन्य युवकों को नगर के एक बारातघर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया था। इसकी भनक लगने पर पीड़ित भी युवक भी बारातघर जा पहुंचे। उनके मांगने पर आरोपियों के रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित युवकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण आदि को लेकर आरोपी कोई अभिलेेख नहीं दिखा सका। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें