फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के घरों में रखे हैं सोलर पंप

Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनियों के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 40 गांवों में 18 दिन के बाद भी सोलर पंप नहीं लग सके हैं। सोलर पंपों का सारा सामान लाभार्थियों के घरों पर पड़ा हुआ है। कृषि विभाग ने पिछले माह क्षेत्र के 40 गांवों के 40 प्रगतिशील किसानों का सोलर पंप योजना में चयन किया था। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभाग ने 18 दिन पूर्व लाभार्थियों को सोलर पंप का सारा सामान दे दिया था। नियमानुसार सोलर पंप का सामान खेत पर जाना चाहिए और उसी दिन सोलर पंप खेत पर लग जाना चाहिए था। यहां इस नियम का पालन नहीं किया गया। सोलर पंपों का सारा सामान लाभार्थियों के घरों पर पड़ा हुआ है। कृषि विभाग की हीलाहवाली के चलते सोलर पंपों का यह सामान कब तक लाभार्थियों के घरों पर पड़ा रहेगा और कब तक सोलर पंप खेतों में लग पाएंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबधित कंपनी के कर्मचारियों  की लापरवाही के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह से अपने अस्तित्व मेें नहीं आ पा रही है। लाभार्थी रोजाना कृषि विभाग और संबधित कंपनी के कर्मचारियों को फोन करते हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे उनमें रोष है। इस बावत सहायक विकास अधिकारी (कृषि)सूरजपाल ने बातया कि सोलर पंपों को खेतों पर फिट करने का ठेका प्रीमियर सोलर सिस्टम सिकंदराबाद (हैदराबाद) को दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस कंपनी के मैकेनिक को यहां आने के लिए रोजाना फोन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें