फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से मना करने पर युवक को पीटा, बनाया बंधक

Thu, 29 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक परिवार के लोगों ने घर के एक कमरे में युवती से रंगरेलियां मनाते हुए मोहल्ले के ही एक युवक को पकड़कर पीटा और बंधक बना लिया। घर वालों ने युवक पर युवती से निकाह करने को कहा। मना करने पर घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। नगर के एक मोहल्ले में एक परिवार के लोगों ने बुधवार रात 12 बजे अपने घर के एक कमरे में युवती से मोहल्ले के ही एक युवक को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। घर वालों ने युवक को पीटा और युवती से निकाह करने को कहा। मना करने पर घर वालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिटाई से घायल आरोपी युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवती के पिता ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें