लोधीपुर, खाता, महादिया गांव स्थित स्कूलों में सफाई कर्मियों के गायब रहने से गंदगी रहती है। इससे कई स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। ताकि गांवों में साफ सफाई रहे। गांव में तैनात कर्मचारी स्कूलों की साफ सफाई भी करते है। गांव लोधीपुर, खाता, महादिया आदि गांवों के स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इससे कुछ स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगाई जा रही है। इससे लोगों में रोष है। सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने की शिकायत कुछ दिन पहले एडीओ पंचायत को भेजे पत्र में की गई थी। गांव के लोगों ने सीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मचारी स्कूलों में भी जाएं इसकी जिम्मेदारी प्रधान की है। अगर सफाई कर्मचारी स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं तो लिखित शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।