पीलीभीत। दहेज में कार और मकान की मांग पूरी न होने पर शादी करने से मना कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हुदा नाज ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका निकाह मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी आमान के साथ तय हुआ था। 22 जून 2025 को मंगनी का कार्यक्रम होना था। आरोप है कि इससे पूर्व आमान की मां रेहाना, पिता मेराज हुसैन, मामा नसुरत, मामी उजमा, ताऊ मोहम्मद मियां, भाई असद और बहन सबीना उसके घर आए। आरोपियों ने दहेज में कार और मकान की मांग की। मांग पूरी न होने पर निकाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद