फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

Tue, 12 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर मार्ग पर लगाये जा रहे संकेतक ।
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर चल रहे कार्य में ठेकेदार अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। इस पर अमर उजाला ने 11 सितंबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने मामले का सज्ञान लेकर ठेकेदार को मानक पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलियों पर निमार्ण कार्य के आसपास रिफ्लेक्टर लगा दिए गए।
विज्ञापन

बीसलपुर से रढैता तक 46 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार जमकर अनियमितताएं बरत रहा है। मार्ग पर जहां-जहां पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, वहां किसी तरह के कोई संकेतक नहीं लगाए गए। इससे वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेकर साइट इंजीनियर ने वहां कर्मचारियों को संकेतक लगवाने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही कार्य में किसी तरह से लापरवाही बरते जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें