फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर घटा, कटान भी थमा

Fri, 05 Aug 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Reduced water level of rivers, cutting off a - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

विज्ञापन
माधोटांडा। शारदा के जलस्तर में शुक्रवार को अधिक गिरावट देखी गई। इसके चलते नलडेंगा क्षेत्र में स्पर नंबर एक, दो और तीन पर हो रहे कटान की गति काफी धीमी रही। यहां शुक्रवार को भी नाममात्र के ही बवाच कार्य करवाए गए। उधर, रमबुझिया क्षेत्र में जलस्तर की कमी के बावजूद कटान जारी रहा। हलका लेखपाल पूरन सिंह ने बताया कि रमनगरा बुझिया नाम से कोई राजस्व गांव नहीं है। यह रमनगरा क्षेत्र ही कहलाता है, लेकिन यहां पहले आबादी बसी थी। इसीलिए गांव के लोग रमनगरा बुझिया कहते हैं। यहां पर नदी रमनगरा की गाटा संख्या 82, 83, 134, 135 व 136 में भूकटान कर रही है। गांव के पूर्व प्रधान रामदरस, बिल्लू राजभर, डॉ. सुरेश, केवल सिंह, खोखन ने बताया कि अब बुझिया में 150 एकड़ भूमि का सफाया हो चुका है और यदि बाढ़ खंड ने कार्य नहीं कराया तो यह सब बचा भाग भी नदी में समा जाएगा। इधर, पानी कम होने पर बाढ़ खंड ने नगरियाखुर्दकलां में स्पर संख्या 9ए व 9बी के अगले हिस्से में बोरों में मिट्टी भरकर मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरिया। देवहा नदी का जलस्तर कम होने के चलते क्षेत्र के गांव खली नवादा, जगत, हिमकनपुर, नगरिया कॉलोनी में कटान की गति काफी धीमी रही। इधर पांचवें दिन भी कोई राजस्व अधिकारी या कर्मचारी बाढ़ ग्रस्त गांवों में न पहुंचने को लेकर बाढ़ पीड़ितों में खासा रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें