फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पट्टा दिलाने के नाम पर की वसूली की होगी जांच

Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के गांवों के प्रधानों ने एसडीएम से शिकायत कर कुछ लोगों पर पट्टा दिलाने के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच के लिए एसडीएम ने दो तहसीलदार सहित दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर तालुका महाराजपुर के प्रधान मुकेश यादव, सिमरा तालुका महाराजपुर की प्रधान सरनजीत कौर, ग्राम पंचायत मैनी गुलडिया की प्रधान पवनदीप कौर उपजिला अधिकारी को पत्र देकर अरविंद यादव, फरमान, ननकू, अखिलेश यादव, मुन्ना शाह, कमरुद्दीन पर पट्टे के नाम पर लोगों से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया था।
पत्र में कहा गया था कि ग्राम पंचायत की लगभग 181 एकड़ कृषि भूमि को लेकर मंडल आयुक्त न्यायालय में मामला चल रहा है। इसके बावजूद भी उक्त लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रधानों की शिकायत पर एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें