एलायस क्लब मधुवन के तीज कार्यक्रम में मौजूद सदस्यायें । संवाद
पीलीभीत। एलायंस क्लब मधुवन की ओर से हरियाली तीज उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। शुभारंभ ध्वज वंदना एवम् राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।
सुषमा अग्रवाल एवम् कंचन सक्सेना ने सभी का टीका लगाकर गजरा और बैंड पहना कर स्वागत किया। इसके बाद में पूरा वातावरण तीज के माहौल से आनंदित हो गया। इस दौरान सावन का झूला गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई। तीज से संबंधित कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तीज से संबंधित उपहार दिए गए। इस दौरान मधु कुमार, मिथिलेश, रवि वाला, रुचि, सुषमा, नीता सरोज, शशि कंचन, कमलेश, नीतू, संगीता, नीलिमा सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद