फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरामद अवशेष गोवंश के निकले, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां के समीप पुलिया के पास मिले पशु के अवशेष गोवंशीय निकले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। अवशेष ढाई महीने पुराने बताए गए हैं।
विज्ञापन

18 मई की शाम को पुलिस ने एक सूचना पर पुलिया के पास एक पशु का सिर और अन्य अवशेष बरामद किए थे। इस समय पुलिस की जांच में आसपास कहीं भी पशु हत्या के साक्ष्य नहीं मिले थे। बरामद अवशेष किस पशु के हैं इसको लेकर असमंजस बना हुआ था।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद अवशेष गोवंश के निकले हैं, लेकिन वे करीब ढाई महीने पुराने है। उन्होंने बताया कि गोवंश के अवशेष बरामदगी पर दरोगा आकाश की ओर से अज्ञात के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें