बिलसंडा नगर में आयोजित सुंदरकांड में आरती करते श्रंद्धालु । स्रोत - श्रंद्धालु
बिलसंडा। सुंदरकांड सेवा समिति के तत्वावधान में सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। जौहरी क्लीनिक पर आयोजित कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाद में आरती व प्रसाद के वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राजू मिश्रा, भोलानाथ, राजीव सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, वैभव सक्सेना, गोलू, लल्ला, विकेश समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद