फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौ लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Mon, 03 Jul 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज निवासी शमीम खां की ओर से नौ लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि शमीम का गांव के ही लोगों से रास्ते का विवाद चल रहा है। आरोप है कि नईम और फईम अपने अन्य साथियों के संग एक राय होकर घर में घुस आए और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसमें शमीम और उनके परिवार के सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे पूर्व भी ये लोग एक राय होकर हमला कर चुके हैं। इसमें गंभीर चोटें आईं थीं। उस समय भी तहरीर दी गई, लेकिन तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित पक्ष ने जब अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई तो पुलिस ने नईम, फईम, नदीम, आशिफ़, छोटे लल्ला, बड़े लल्ला, सद्दीक खां, उमरा और नाजमा के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें