फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ लो भइया, पढ़ लो बहना

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने निकाली ब्लाक स्तरीय जागरूकता रैली 
स्कूल चलो अभियान के तहत मरौरी ब्लाक के स्कूली बच्चों ने ब्लाकस्तरीय जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिथरा में मरौरी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के बच्चे एकत्र हुए। विद्यालय से शुरू हुई रैली को ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा व बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चे डीएम साहब का यही है कहना, पढ़ लो भइया पढ़ लो बहना, हर बच्चे का नारा है स्कूल चलो अभियान हमारा है आदि नारे लगाकर अभिभावकों को जागरूक करते चल रहे थे। ब्लाक प्रमुख व बीएसए ने ग्रामीणों से अपने बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराने का आह्वान किया। रैली में मड़रिया, भमौरा, कल्लिया, बिथरा, औरय्या समेत तमाम स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। रैली में खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, मंत्री पवन सिन्हा, व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अखिलेश शर्मा, ग्राम प्रधान सुनंदा शर्मा, केके सागर, राजगोपाल वर्मा, विवेक, अजय कुमार, विनोद गंगवार, रुपकिशोर, मधु सक्सेना, माधुरी देवी, प्रभा कुमारी, आयशा, डॉली यादव, वैशाली, मंजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें