फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया अदा नहीं किया तो कटेगी आरसी

Fri, 27 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र चार दिन शेष बचे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन का करीब 21 लाख रुपया अभी भी करदाताओं पर बकाया है। पालिका का चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में करीब 1.61 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें पालिका प्रशासन करीब 1.42 करोड़ रुपये वसूल चुका है। इधर वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर पालिका के कर विभाग के कर्मियों ने वसूली को लेकर अभियान छेड़ रखा है। पालिका प्रशासन ने शहर में करीब 50 से अधिक बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया, जिन्होंने लंबे अरसे से करों का भुगतान नहीं किया है। अब इन बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर 31 मार्च तक बकाया अदा करने के निर्देश दिए गए हैं। पालिका प्रशासन के मुताबिक, 31 मार्च तक बकाया अदा न करने वाले बड़े बकायेदारों की आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा ने बताया कि वसूली प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 31 मार्च तक बकाया अदा न करने वाले बड़े बकायेदारों की आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें