जिला युवा कल्याण विभाग की विभाग से शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में जिला सेक्टर योजना के तहत 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग 12 बजे इसका शुभारंभ डूडा के परियोजना अधिकारी आरके वर्मा ने दीप जलाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद यहां वॉलीबाल, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का और दौड़ की बालक बालिका वर्ग की अलग अलग प्रतियोगिताएं कराई गईं। चार बजे हुए समापन में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रमेश पाल, सुमित कुमार, सचिन सक्सेना, सुरेश शर्मा, हरिओम वाजपेई, राजीव कुमार सहित कई अधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इतनी हुईं प्रतियोगिताएं
खेल प्रतियोगिताएं
दौड़ 10
कबड्डी 02
गोलाफेंक 02
चक्काफेंक 02
लंबी कूद 02
ऊंची कूद 02
वॉलीबाल 02
समय कम होने के कारण स्टेडियम में ही अलग अलग स्थानों पर कई खेल एक साथ कराए गए थे। खेल के नियमों का पूरा पालन किया गया है।
नरेंद्र सिंह गंगवार, युवा कल्याण अधिकारी