फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रवि देव शर्मा अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा बने टाइगर शाखा के उपाध्यक्ष

Wed, 14 May 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पद एवं दायित्व की शपथ लेते भारत विकास परिषद की टाइगर शाखा पीलीभीत के पदा​धिकारी स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक होटल में सोमवार की देर शाम हुए कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की टाइगर शाखा पीलीभीत की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मंजू सक्सेना और नेहा सक्सेना ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सौरभ सक्सेना ने सभी सदस्यों और संस्था में जुड़ने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया। जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू ने संस्था का उद्देश्य और परिचय प्रस्तुत किया।
प्रांत संगठन मंत्री डॉ. अनिल सक्सेना ने पीलीभीत भारत विकास परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा की। बरेली से आए डॉ. पंकज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। नई कार्यकारिणी में रवि देव शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। लक्ष्मीकांत शर्मा को उपाध्यक्ष, जगदीश सक्सेना सचिव, डॉ. विनय गुप्ता कोषाध्यक्ष, डॉ. विजय सिंह उप सचिव, हरीश दुलवानी संगठन सचिव, अशोक शर्मा सेवा प्रमुख, अरविंद गुप्ता संस्कार प्रमुख, बीके कपूर सहयोग प्रमुख, अनूप सहगल संपर्क प्रमुख व डॉ. शशि बाला गुप्ता को महिला सहभागिता पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. वीके श्रीवास्तव को चिकित्सा कार्यक्रम, अर्जित अग्रवाल संयोजक ग्राम विकास कार्यक्रम, नलिनी गर्ग व नेहा सक्सेना को महिला सशक्तीकरण, सौरभ सक्सेना को संयोजक गरीब कन्या विवाह, रवि गुप्ता तथा अपनीश सक्सेना संयोजक दिव्यांग एवं देहदान-रक्तदान की जिम्मेदारी दी गई।
इसी तरह आरपी गंगवार संयोजक व शेखर सक्सेना संयोजक भारत को जानो, डॉ. अनुरीता सक्सेना व शशि मैनी संयोजक पर्यावरण, अनिल मैनी व संजय जिंदल को संयोजक संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में बीते वर्ष उत्तम कार्य करने वाले संस्था के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. राघवेंद्र गंगवार, डॉ. मीरा गंगवार, श्रीश सक्सेना एडवोकेट, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें