फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावनवमी : पूरी श्रद्धा से निकली शोभायात्रा, हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
शहर में निकाली गई राम नवमी शोभायात्रा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के परमठ मंदिर में दोपहर 12 बजे प्रभु भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने भगवान राम की आरती की और भोग लगाया। इसके बाद व्रत उत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया। शाम को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा जो परमठ मंदिर से शुरू होकर ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार, गौरी शंकर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर होते हुए साहूकारा शनि धाम मंदिर आदि स्थानों से वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर रामलीला महोत्सव संचालन समिति के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, महंत ओंकार नाथ, मेला प्रबंधक भानु प्रताप सिंह, प्रेम सिंह जायसवाल, अमिताभ त्रिपाठी, केशव कुमार सक्सेना, अमित शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, टिन्नी, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें