फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रावण ने किया सीता का हरण

Sun, 28 Sep 2025 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में शनिवार को सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, राम-जटायु मिलन और शबरी मिलन की लीलाओं का सजीव मंचन हुआ। लीला में रावण की कुटिल योजना के तहत मारीच ने स्वर्ण मृग का रूप धारण कर सीता को मोहित किया। प्रभु राम और लक्ष्मण के दूर जाने पर रावण ने सीता का हरण कर लिया। रास्ते में गिद्धराज जटायु ने रावण से युद्ध किया लेकिन वीरगति को प्राप्त हुए। तत्पश्चात प्रभु राम ने जटायु का अंतिम संस्कार कर दक्षिण दिशा में प्रस्थान किया। आगे शबरी आश्रम में पहुंचकर प्रभु ने उनके जूठे बेर स्वीकार किए और नवधा भक्ति का उपदेश सुन भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर चौधरी दिग्विजय सिंह, महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, अमरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें