फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटा निरस्त  कराने की मांग

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परेवा वैश्य।
विज्ञापन
अनियमितता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया ब्लाक के गांव पिंजरा वमनपुरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव के राशन कोटेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव का राशन कोटेदार जयपाल खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कई कार्डधारकों को राशन आदि न देकर अनियमितता बरत रहा है। आरोप है कि कोटेदार कुछ कार्ड धारकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलकर कम मात्रा में राशन व केरोसिन तेल दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी तीन बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर राशन कोटा निरस्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में धर्मपाल, अफजाल हसन, हरप्रसाद, जमुना प्रसाद, लालताप्रसाद, सियाराम,  सालिकराम, भूपराम, रामबहादुर, मोहम्मद अय्यूब, रईस अहमद, श्यामबिहारी आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें