फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवें दिन भी जारी रहा अमर उजाला फाउंडेशन का राहत शिविर

विज्ञापन
अमर उजाला की पहल पर शहर में मछली मंडी के किनारे रहने वाले लोगों को खाने के पैकेट वितरित करते समाजस? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में नवें दिन भी समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट के साथ राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इतना ही नहीं कई समाजसेवियों ने कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर, सफाई कर्मचारी और पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को युवा समाज जन कल्याण की ओर से कुलविंदर सिंह, वेदपाल, सर्वेेश, जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह ने गुरुद्वारा (पुराना चंदापुरा) के सहयोग से शहर के स्टेशन रोड पर स्थित मछली मंडी, काशीराम कॉलोनी और शहर के विभिन्न इलाकों में खाने के पैकेट वितरित किए। कुलविंदर सिंह ने बताया लॉकडाउन के बाद प्रत्येक दिन समाजसेवा जारी है और आगे भी जारी रहेगी।
शहर में अग्रवाल सभा समिति की ओर से लॉकडाउन के संकट में जरूरतमंदो के लिए खाने के पैकेट तैयार कराकर व्यापारियों ने रोडवेज स्टैंड, एकता सरोवर, काशीराम कॉलोनी, नौगंवा चौराहा समेत कई इलाकों में भोजन वितरित किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आसफजान निवासी नीरज रस्तोगी और अभिषेक सिंह गोल्डी ने कोरोना से जंग लड़ रहे सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी और डॉक्टरों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ कई इलाकों में रोज की तरह खाना भी वितरित कराया।
शहर के चूड़ी वाली गली में रहने वाले समाजसेवी सागर सैनी ने अपने साथी राकेश सिंह, कमल शर्मा,आशीष सैनी, सौरव राठौर, कमल कश्यप और भानु प्रताप की मदद से शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के लिए भोजन व राशन वितरित किया। सागर सैनी ने बताया कि वह आगे भी अमर उजाला की पहल पर जरूरतमंदो की मदद के लिए आगे आएंगे।
नागरिक एकता समिति की ओर से धर्मेंद्र, डालचंद, लालता प्रसाद, कृष्ण कुमार और राजेश कुुमार ने आपसी सहयोग करते हुए लॉकडाउन के संकट में आसाम रोड किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें