फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुर्लभ बार्न आउल को उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पिंजरे में कैद घायल उल्लू। स्रोत नागरिक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला मोहतिश्म खां में एक दुर्लभ प्रजाति का बार्न आउल घायल अवस्था में पाया गया। उड़ने में असमर्थ उल्लू को जागरूक लोगों ने सुरक्षित पिंजरे में कैद कर सूचना विभाग को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची टीम ने ले जाकर उसका उपचार कराया। ठीक होने पर उल्लू को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि उल्लू के पंख में चोट थी। वनकर्मियों ने उसे स्प्रे और अन्य आवश्यक उपचार के माध्यम से ठीक किया। उल्लू को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें