फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी युवती से शादी की जानकारी लगने पर पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवक विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। दूसरी युवती से शादी की जानकारी लगने पर पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम संबंध थे। 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ। इसके बाद भी वह प्रेमी से बातचीत करती रही। युवक भी शादी का आश्वासन देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
प्रेमी के कहने पर उसने आठ वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़ दिया और उसके साथ उत्तराखंड में पति-पत्नी की हैसियत से रहने लगी। जब भी वह उससे शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता। 23 अप्रैल को वह उसे थाना जहानाबाद क्षेत्र के ही गांव निवासी विवाहिता की बहन के घर लेकर गया। जहां उसने फिर शारीरिक संबंध बनाए और शादी का आश्वासन देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अगले दिन जानकारी लगी कि युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है। महिला ने मामले की शिकायत जहानाबाद पुलिस से की। जहानाबाद पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर राजेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें