फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एक युवती ने थाने में तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस आया और चाकू के बल पर धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों समेत चार परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर। युवती को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना आठ अक्तूबर रात की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि रात करीब ढाई बजे उसका पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। उसने चाकू के बल पर उसे धमकाया और दुष्कर्म किया। शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी। आहट होने पर परिवार वाले जाग गए। जब उसे परिवार के लोगों ने ललकारा तो परिवार वालों को चाकू दिखाते हुए शोहदे ने जान से मारने की धमकी दी और दीवार फांदकर भाग गया। पीड़ित युवती ने बताया कि अगले दिन उसने अपने पिता के साथ शोहदे के घर घटना की शिकायत की तो उसके भाई और मां ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शादाब और उसके चार परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें