फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बरेली की युवती का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर बरेली की एक युवती से कस्बे के एक युवक ने पहले होटल में दुष्कर्म किया। उसके बाद घर बुलाकर और फिर दोस्त के घर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी की जिद की तो उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। जब युवती ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने युवती से पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस को युवक घर पर नहीं मिला। पुलिस ने तीन दिन में कार्रवाई करने का युवती को भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बरेली के एक गांव की युवती को पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने बताया कि पांच साल पहले बरेली-बदायूं फोरलेन सड़क बनने के वक्त युवक वहां रोलर चलाने का काम करता था। जब उसके गांव के सामने सड़क बन रही थी, तभी आरोपी रोलर उसके घर के सामने खड़ा कर देता था। घरवालों से जान पहचान होने पर युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। कुछ समय बाद उसने शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पांच माह पहले युवक ने फोन कर अपने मम्मी, पापा, भाई, बहन के मिलने की बात कहते हुए युवती को अपने घर बुला लिया। घर पहुंचने पर उसके परिवार के लोग नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि वहां युवक ने अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोपी के माता-पिता के आने पर घटना की जानकारी उन्हें भी दी। तब युवक के माता, पिता, भाई, बहन ने उसकी शादी कराने का आश्वासन देकर चुप करा दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पूरनपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने दोस्त के घर बुलाकर भी दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की जिद की तो उसका वीडियो वायरल कर किसी लायक न रहने देने की धमकी दी। युवती के अनुसार आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले उससे पांच लाख रुपये की मांग की।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पुलिस भेजी गई, मगर वह नहीं मिला। परिवार वालों ने दो तीन दिन में उसे बुलाने का आश्वासन दिया है। आने के बाद युवक के शादी से इनकार करने की स्थिति में उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें