फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब वापस कर कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किताब वापस कर डिग्री कॉलेज से लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को जान पहचान के एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने के बाद तीन साथियों संग न्यूरिया के एक गांव ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मदद के नाम पर एक अन्य पहचान वाले ने बंधक बनाकर छेड़छाड़ की। मामले में खटीमा (उत्तराखंड) पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खटीमा की रहने वाली 17 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खटीमा के एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। 10 जुलाई की सुबह वह एक किताब वापस करने कॉलेज गई थी। वापस आते वक्त पहचान का एक युवक अपने अज्ञात साथी संग मिला। वह उसे एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। नशा चढ़ने पर न्यूरिया के टांडा विजेंसी गांव ले गए। वहां दो अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद चारो युवकों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क पर छोड़ गए। इसी बीच न्यूरिया के खेड़ा गांव का पहचान का युवक मिला। उसने पहले थाने जाने की राय दी और फिर गांव छोड़ने के बहाने बरेली के रॉयल फॉर्म ले गया। कुछ देर वहां रखने के बाद वापस न्यूरिया ईंट भट्ठे पर लाकर रखा। वहां उसने भी छेड़छाड़ की। शनिवार सुबह को पहचान के युवक के घर के पास न्यूरिया छोड़ गए। तलाशते हुए परिवार वाले भी दोपहर 12 बजे आ गए और घर ले गए। इसके बाद नामजद तहरीर देकर पीड़िता ने खटीमा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें