फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के लिपिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली के रहने वाले डाकघर के लिपिक पर शहर की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक के शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2020 को वह बड़ी बहन के साथ किसी काम से डाकघर गई थी। वहां उसकी मुलाकात लिपिक से हो गई। लिपिक ने बातों ही बातों में उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दो माह से जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो लिपिक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद वह 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। आरोपी लिपिक के शहर स्थित किराए के मकान पर नौ जून को पीड़िता बात करने पहुंची तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोबारा आने पर बदनाम करने की धमकी देकर घर से भगा दिया। अब उसे लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें