फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सात साल बनाए संबंध, अब मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती से सात साल तक यौन शोषण किया। फुसलाकर 70 हजार रुपये और जेवर ऐंठ लिए। बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्रेमी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डांग गांव निवासी आसिफ से उसका सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शादी का झांसा देकर कई बार प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए। बातों में फंसाकर आसिफ ने दो बार में 70 हजार रुपये और जेवर भी ले लिए थे। हर बार शादी की बात करने पर टाल दिया करता था। मंगलवार रात पीड़िता ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात रखी। इस पर आसिफ मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। फिर धमकी देकर भगा दिया। घर आकर पीड़िता ने परिवार वालों को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। आरोपी की धरपकड़ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें