फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म मामले में आठ माह बाद एफआईआर, देवर नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में आठ माह बाद कार्रवाई हुई। सीओ सिटी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसमें देवर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर 2019 की रात पति और ससुर घर पर नहीं थे। सास ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में टीवी देख रही थीं। इस बीच देवर रंजीत गंगवार उर्फ मनु कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। पति के वापस आने पर इसकी शिकायत की गई। पति ने विरोध किया तो मनु ने मारपीट की। बाद में परिवार की बदनामी की बात कहकर ससुराल वालों ने चुप करा दिया और शिकायत नहीं करने दी गई। घटना से आहत होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। नवंबर 2019 में पति और ससुर मायके से वापस ले गए। फिर पीड़िता पति संग पीलीभीत से बाहर रहने लगी। मार्च 2020 में होली के पहले ससुराल पहुंची। वहां देवर ने दोबारा हरकत शुरू कर दी। इस बार भी ससुर ने शिकायत नहीं करने दी। कुछ दिन बाद इसकी थाना पुलिस से शिकायत की गई, मगर पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। तीन जून को पीड़िता ने सीओ सिटी से मिलकर दुखड़ा सुनाया। इसके बाद अब कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें