फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जानवर देखने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 30 Aug 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर जानवर देखने गई किशोरी को गांव के एक युवक ने धर दबोचा। उसको खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया और दुराचार करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिनको देख आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की दोपहर को वह खेत पर जानवर देखने गई थी। इस बीच गांव का अंकित कुमार ने उसको रोक लिया। पहले छेड़छाड़ की और फिर खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोप है कि किशोरी से दुराचार करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी। किशोरी की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग सुनगढ़ी पुलिस से की है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी अंकित के  खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें