बीसलपुर। रेंजर रोहित जोशी ने गांव तनiया में शुक्रवार को गूलर के पांच पेड़ अवैध रूप से काटे जाने के मामले की जांच डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार को जांच सौंपी है।
रेंजर के संज्ञान में आया कि गांव तनiया में कुछ लोगों ने गूलर के पांच पेड़ अवैध रूप से काटे हैं और उनकी लकड़ी गायब कर दी। काटे गए पेड़ों की जड़ें अब भी मौजूद हैं। रेंजर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी रेंजर को इस मामले की जांच सौंपी है। रेंजर ने बताया कि इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है फिर भी जांच कराई जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद