पीलीभीत। बरखेड़ा के ग्राम कटैया निवासी रामनरेश वर्मा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष प्रकाशपाल की ओर से पदाधिकारियों की जारी सूची में उनको यह दायित्व सौंपा गया है। रामनरेश वर्मा वर्ष 2008 में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संवाद